Pad (पद) अवधी • Awadhi
हाय पुत्र! मैं भी जीवन भर बहुत-बहुत प्यासी थीशीतल जल का पात्र अधर से पहले पहल लगा है ।तप्त बना मत इसे वीरमणिअ! द्विधा, ग्लानि,चिंता से ।नहीं देखता, मैं विपन्नता में किस भाँति खड़ी हूँ,गँवा शतऋतु-सम प्रतापशाली, महान भर्त्ता को,अंतर से उच्छलित वेदना का विस्फोट दबाकर?और हाय, तब भी, मैं केवल त्रिया, भीरु नारी हूँ;रुदन छोड़ विधि ने सिरजा क्या और भाग्य नारी का?पर, किशोर होने पर भी बेटा! तू वीर नृपति है ।नृपति नहीं टूटते कभी भी निजी विपत्ति-व्यथा से;अपनी पीड़ा भूल यंत्रणा औरों की हरते हैं ।