Pad (पद) अवधी • Awadhi
औशीनरीकौन सका कह व्यथा? नहीं देखा, समग्र जीवन मेंजो कुछ हुआ देख उसको मैं कितनी मौन रही हूँकोलाहल के बीच मूकता की अकम्प रेखा-सी?वाणी का वर्चस्व रजत है, किंतु, मौन कंचन है ।पर, क्या मिला, अंत में जाकर, मुझको इस कंचन से?उतरा सब इतिहास, जहाँ निर्घोष, निनद, कलकल था;चले गए उस मूक नीड़ की छाया सभी बचाकरघटनाओं से दूर जहाँ मैं अचल, शांत बैठी थी ।महाराज कितने उदार, कितने मृदु, भाव-प्रवण थे!मुझ अभागिनी को उनने कितना सम्मान दिया था!पर, चलने के समय कृपा अपनी क्यों भूल गए वे?रहा नहीं क्यों ध्यान, दानवाक्र्ति इस बड़े भवन मेंकहीं उपेक्षित शांत एक वह भी धूमिल कोना है,कभी भूल कर भी जातीं घटनाएं नहीं जहाँ पर,न तो जहाँ इतिहासों की पदचाप सुनी जाती है;जहाँ प्रनय नीरव, अकम्प, कामना, स्निग्ध, शीतल है,अभिलाषाएँ नहीं व्यग्र अपनी ही ज्वालाओं से;जहाँ नहीं चरणों के नीचे अरुण सेज मूँगों की,न तो तरंगों में ऊपर नागिनियाँ लहराती हैं;जहाँ नहीं बसती कृशानु सुशमा कपोल, अधरों की,न तो छिटकती हैं रह-रह कर चिंगारियाँ त्वचा से;स्थापित जहाँ शुभेच्छु, समर्पित हृदय विनम्र त्रिया का,