Pad (पद) अवधी • Awadhi
उद्वेगों से अधिक स्वाद है जहाँ शांति, संयम में;एक पात्र में जहाँ क्शीर, मधुरस दोनों संचित हैं,छिपे हुए हैं जहाँ सूर्य-शशधर एक ही हृदय में;जहाँ भामिनी नहीं मात्र प्रेयसी विमुग्ध पुरुष की,अमृत-दायिनी, बल-विधायिनी माता भी होती है ।भूल गए क्यों दयित, हाय, उस नीरव, निभृत निलय मेंबैठी है कोई अखंड व्रतमयी समाराधन में,अश्रुमुखी माँगती एक ही भीख त्रिलोक-भरन से,कण्-भर भी मत अकल्याण् हो प्रभो! कभी स्वामी का ।जो भी हो आपदा, मुझे दो,।मैं प्रसन्न सह लूँगी,देव! किंतु मत चुभे तुच्छतम कंटक भी प्रियतम को

शांति और संयम में भी रस है; औशीनरी अपने निजी दुःख को स्वीकारते हुए पति से एक अंतिम विनती करती है।

Work urvasi
Chapter पंचम अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys U312
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीपंचम अंक