Pad (पद) अवधी • Awadhi
किंतु, हाय, हो गई मृषा साधना सकल जीवन की;मैं बैठी ही रही ध्यान में जोड़े हुए करों को;चले गए देवता बिना ही कहे बात इतनी भी,हतभागी! उठ, जाग, देख, मैं मन्दिर से जाता हूँ ।याग-यज्ञ, व्रत-अनुष्ठान में, किसी धर्म-साधन मेंमुझे बुलाए बिना नहीं प्रियतम प्रवृत होते थे ।तो यह अंतिम व्रत कठोर कैसे सन्यास सधेगाकिए शून्य वामांक, त्याग मुझ सन्यासिनी प्रिया को?और त्यागना ही था तो जाते-जाते प्रियतम नेले लेने दी नहीं धूलि क्यों अंतिम बार पदों की?मुझे बुलाए बिना अचानक कैसे चले गए वे?अकस्मात ही मैं कैसे मर गई कांत के मन में?शुभे! गाँस यह सदा हृदय-तल में सालती रहेगी,मेरा ही सर्वस्व हाय, मुझसे यों बिछुड गया है,मानो, उस पर मुझ अभागिनी का अधिकार नहीं हो।