Pad (पद) अवधी • Awadhi
सुकन्यादेवि! यही है नियम;पाश जो क्षणिक, क्षाम, दुर्बल हैं,वैराग्योन्मुख पुरुष नहीं उन बन्धों से डरता है ।जन्म-जन्म की जहाँ, किंतु, श्रृखला अभंग पड़ी है,यती निकल भागता उधर से आंखें सदा चुराकर ।परामर्श क्यों करे मुक्तिकामी अपने बन्धन से?गृहिणी की यदि सुने, गेह से कौन निकल सकता है?विस्मय की क्या बात? यहाँ जो हुआ, वही होना था ।अचरज नहीं, आपसे मिलकर नृप यदि नहीं गए हैं ।