Pad (पद) अवधी • Awadhi
औशीनरीपतिव्रते! पर, हाय,चोट यह कितनी तिग्म, विषम है/कैसी अवमानना1 प्रतारण कितना तीव्र गरल-सामैं अवध्य, निर्दोष, विचारा यह क्यों नहीं दयित ने?छला किसी ने और वज्र आ गिरा किसी के सिर परगँवा दिया सर्वस्व हाय, मैने छिप कर छाया में,अस्वीकृत कर खुली धूप में आंख खोल चलने से ।देवि! प्रेम के जिस तट पर अप्सरा स्नान करती है,गई नहीं क्यों मैं तरंग-आकुल उस रसित पुलिन पर?पछताती हूँ हाय, रक्त आवरण फाड़ व्रीड़ा काव्यंजित होने दिया नहीं क्यों मैने उस प्रमदा कोजो केवल अप्सरा नहीं, मुझमें भी छिपी हुई थी?बसी नहीं क्यों कुसुम-दान बन उन विशाल बाँहों में?लगी फिरी क्यों नहीं पुष्प-सज्र बन उदग्र ग्रीवा से?बेध रहे थे उठा शरासन जब से वक्ष तिमिर का,बनी न क्यों शिंजिनी, हाय, तब मैं उस महाधनुष की?गई नहीं क्यों संग-संग मैं धरणी और गगन मेंजहाँ-जहाँ प्रिय को महान घटनाएं बुला रही थीं?अंकित थे कर रहे प्राणपति जब आख्यान विजय कापर्ण-पर्ण पर, लहर-लहर् में, उन्नत शिखर-शिखर पर,समा गई क्यों नहीं, हाय, तब मैं जीवंत प्रभा-सीबाणों के फलकों, कृशानु की लोहित रेखाओं में?जीत गई वे जो लहरों पर मचल-मचल चलती थीं,उड़ सकती थीं खुली धूप में, मेघों भरे गगन मेंहारी मैं इसलिए कि मेरे व्रीड़ा-विकल दृगों मेंखुली धूप की प्रभा,किरण कोलाहल की गड़ती थी ।देखा ही कुछ नहीं, कहाँ, क्या महिमा बरस रही हैअंतर की छाया-निवास से बाहर कभी निकल करहाय, भाग्य ने मुझे खींच इस त्रपा-त्रस्त छाया सेफेंक दिया क्यों नहीं धूप में, उस उन्मुक्त भुवन में ।जहाँ तरंगाकुल समुद्र जीवन का लहराता हैऔर पुरुष हो रणारूढ, विशिखों के निक्षेपन से-पूर्व, पास में खड़ी प्रिया का मुख निहार लेता है?हाय, सती मैं ही कदर्य, दोषी, अनुदार, कृपण हूँ,केवल शुभकामना, मंगलैषा से क्या होता है?मैं ही दे न पाई भावमय वह आहार पुरुष कोजिसकी उन्हें अपार क्षुधा, उतनी आवश्यकता थी ।मुझे भ्रांति थी, जो कुछ था मेरा, सब चढ़ा चुकी हूँ;शेष नहीं अब कोई भी पूजा-प्रसून डाली में;किंतु, हाय, प्रियतम को जिसकी सबसे अधिक तृषा थी,अब लगता है चूक गई मैं वही सुरभि देने से ।रही समेटे अलंकार क्यों लज्जामयी विधु-सी?बिखर पड़ी क्यों नहीं कुट्टमित, चकित, ललित,लीला में?बरस गई क्यों नहीं घेर सारा अस्तित्व दयित कामैं प्रसन्न,उद्दाम, तरंगित, मदिर मेघ-माला-सी?हार गई मैं हाय! अनुत्तम, अपर ऋद्धि जीवन कीप्राणों के प्रार्थना-भवन में बैठी ध्यान लगाकर ।

यह अंश रानी की वैवाहिक पीड़ा, आत्मसम्मान और अपने कर्तव्य के बीच के संघर्ष को व्यक्त करता है।

Work urvasi
Chapter पंचम अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys O657
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीपंचम अंकवैराग्य