Pad (पद) अवधी • Awadhi
किंतु, कभी यदि हमें मिला निर्बाध सुयोग सृजन का,हम होकर निष्पक्ष सुकोमल ऐसा पुरुष रचेंगी,कोलाहल, कर्कश, निनाद में भी जो श्रवण करेगाकातर, मौन पुकार दूर पर खड़ी हुई करुणा की;और बिना ही कहे समझ लेगा, आँखों-आँखों में,मूक व्यथा की कसक, आँसुओं की निस्तब्ध गिरा को ।