Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवाजब से हम-तुम मिले, न जानें, कितने अभिसारों मेंरजनी कर श्रृंगार सितासित नभ में घूम चुकी है;जानें, कितनी बार चन्द्रमा को, बारी-बारी से,अमा चुरा ले गयी और फिर ज्योत्सना ले आई है ।जब से हम-तुम मिले, रूप के अगम, फुल कानन मेंअनिमिष मेरी दृष्टि किसी विस्मय में ड़ूब गयी है,अर्थ नहीं सूझता मुझे अपनी ही विकल गिरा का;शब्दों से बनाती हैं जो मूर्त्तियां, तुम्हारे दृग से ।उठने वाले क्षीर-ज्वार में गल कर खो जाती हैं ।खड़ा सिहरता रहता मैं आनंद-विकल उस तरु-साजिसकी डालों पर प्रसन्न गिलहरियाँ किलक रही हों,या पत्तों में छिपी हुई कोयल कूजन करती हो ।