Pad (पद) अवधी • Awadhi
उर्वशीजब से हम-तुम मिले, न जानें, क्या हो गया समय को,लय होता जा रहा मरुदगति से अतीत-गह्वर में ।किन्तु, हाय, जब तुम्हें देख मैं सुरपुर को लौटी थी,यही काल अजगर-समान प्राणों पर बैठ गया था ।उदित सूर्य नभ से जाने का नाम नहीं लेता था,कल्प बिताये बिना न हटाती थीं वे काल-निशाएँकामद्रुम-तल पड़ी तड़पती रही तप्त फूलों पर;पर, तुम आए नहीं कभी छिप कर भी सुधि लेने को ।निष्ठुर बन निश्चिन्त भोगते बैठे रहे महल मेंसुख प्रताप का, यश का, जय का, कलियों का, फूलों का ।मिले, अंत में, तब, जब ललना की मर्याद गंवाकरस्वर्ग-लोक को छोड़ भूमि पर स्वयं चली मैं आई ।

प्रकृति की छवियों के माध्यम से पात्रों की भावनाएँ, आकर्षण और वातावरण की कोमलता व्यक्त होती है।

Work urvasi
Chapter तृतीय अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys U716
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीतृतीय अंकप्रकृति