Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवाचिर कृतज्ञ हूँ इस कृपालुता के हित, किन्तु, मिलन का,इसे छोड़कर और दूसरा कौन पथ संभव था ?उस दिन दुष्ट दनुज के कर से तुम्हें विमोचित करकेऔर छोड़कर तुम्हें तुम्हारी सखियों के हाथों मेंलौटा जब मैं राजभवन को, लगा, देह ही केवलरथ में बैठी हुई किसी विध गृह तक पहुँच गयी है;छूट गये हैं प्राण उन्हीं उज्जवल मेघों के वन में,जहां मिली थी तुम क्षीरोदधि में लालिमा-लहर-सी ।कई बार चाहा, सुरपति से जाकर स्वयं कहूँ मैं,अब उर्वशी बिना यह जीवन दूबर हुआ जाता है,