Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवातुम मेरे बहुरंगे स्वप्न की मणि-कुट्टिम प्रतिमा हो,नहीं मोहती हो केवल तन की प्रसन्न द्युति से ही,पर, गति की भंगिमा-लहर से, स्वर से, किलकिंचित से,और गूढ़ दर्शन-चिंतन से भरी उक्तियों से भी ।किंतु, अनल की दाहक्ता यह दर्शन हर सकता है?हर सकते हैं उसे मात्र ये दोनों नयन तुम्हारे,जिनके शुचि, निस्सीम, नील-नभ में प्रवेश करते हीमन के सारे द्विधा-द्वन्द्व, चिंता-भरम मिट जाते हैं ।या प्रवाल-से अधर दीप्त, जिनका चुम्बन लेते हीधुल जाती है श्रांति, प्राण के पाटल खिल पड्ते हैंऔर उमड़ आसुरी शक्ति फिर तन में छा जाती है