Pad (पद) अवधी • Awadhi
किंतु, हाय री, लहर वह्नि की, जिसे रक्त कहते हैं;किंतु, हाय री, अविच्छिन्न वेदना पुरुष के मन की ।कर्पूरित, उन्मद, सुरम्य इसके रंगीन धुएँ मेंजानें, कितनी पुष्पमुखी आकृतियाँ उतराती हैंरंगों की यह घटा ! व्यग्र झंझा यह मादकता की!चाहे जितनी उड़े बुद्धि पर राह नहीं पाती है ।छिपता भी यदि पुरुष कभी क्षण-भर को निभृत निलय मेंयही वह्नि फिर उसे खींच् मधुवन में ले आती है ।अप्रतिहत यह अनल! दग्ध हो इसकी दाहकता सेकुंज-कुंज में जगे हुए कोकिल क्रन्दन करते हैं ।घूणि चक्र, आंसू, पुकार, झंझा, प्रवेग, उद्वेलन,करते रहते सभी रात भर दीर्ण-विदीर्ण तिमिर को,और प्रात जब महा क्षुब्ध प्लावन पग फैलाता है,जगती के प्रहरी-सेवित सब बन्ध टूट जाते हैं ।दुर्निवार यह वह्नि, मुग्ध इसकी लौ के इंगित सेउठते हैं तूफान और संसार मरा करता है ।