Pad (पद) अवधी • Awadhi
उर्वशीरक्त बुद्धि से अधिक बली है और अधिक ज्ञानी भी,क्योंकि बुद्धि सोचती और शोणित अनुभव करता है ।निरी बुद्धि की निर्मितियाँ निष्प्राण हुआ करती हैं;चित्र और प्रतिमा, इनमें जो जीवन लहराता है,वह सूझों से नहीं, पत्र-पाषाणों में आया है,कलाकार के अंतर के हिलकोरे हुए रुधिर से ।क्या विश्वास करे कोई कल्पनामयी इस धी का?अमित वार देती यह छलना भेज तीर्थ-पथिकों कोउस मन्दिर की ओर, कहीं जिसका अस्तित्व नहीं है