Pad (पद) अवधी • Awadhi
ये किरणें, ये फूल, किंतु, अप्रतिम सोपान नहीं हैंउठना होगा बहुत दूर ऊपर इनके तारों पर,स्यात, ऊर्ध्व उस अम्बर तक जिसकी ऊंचाई पर सेयह मृत्तिका-विहार दिव्य किरणों का हीन लगेगा ।दाह मात्र ही नहीं, प्रेम होता है अमृत-शिखा भी,नारी जब देखती पुरुष की इच्छा-भरे नयन को,नहीं जगाती है केवल उद्वेलन, अनल रुधिर में,मन में किसी कांत कवि को भी जन्म दिया करती है ।नर समेट रखता बाहों में स्थूल देह नारी की,शोभा की आभा-तरंग से कवि क्रीड़ा करता है ।तन्मय हो सुनता मनुष्य जब स्वर कोकिल-कंठी का,कवि हो रहता लीन रूप की उज्ज्वल झंकारों में ।नर चाहता सदेह खींच रख लेना जिसे हृदय मेंकवि नारी के उस स्वरूप का अतिक्रमण करता है ।कवि, प्रेमी एक ही तत्व हैं, तन की सुन्दरता सेदोनों मुग्ध, देह से दोनों बहुत दूर जाते है,उस अनंत में जो अमूर्त धागों से बान्ध रहा हैसभी दृश्य सुषमाओं को अविगत, अदृश्य सत्ता से ।देह प्रेम की जन्म-भूमि है, पर, उसके विचरण की,सारी लीला-भूमि नहीं सीमित है रुधिर-त्वचा तक ।यह सीमा प्रसरित है मन के गहन, गुह्य लोकों मेंजहाँ रूप की लिपि अरूप की छवि आंका करती हैऔर पुरुष प्रत्यक्ष विभासित नारी-मुखमन्डल मेंकिसी दिव्य,अव्यक्त कमल को नमस्कार करता है