Pad (पद) अवधी • Awadhi
जगता प्रेम प्रथम लोचन में, तब तरंग-निभ मन में,प्रथम दीखती प्रिया एकदेही, फिर व्याप्त भुवन में,पहले प्रेम स्पर्श होता है,तदनंतर चिंतन भी,प्रणय प्रथम मिट्टी कठोर है, तब वायव्य गगन भी ।मुझमें जिस रहस्य चिंतक को तुमने जगा दिया हैउड़ा चाहता है वह भावुक निरभ्र अम्बर मेंघेर रहा जो तुम्हें चतुर्दिक अपनी स्निग्ध विभा से,समा रहीं जिसमें अलक्ष्य आभा-उर्मियाँ तुम्हारी ।