Pad (पद) अवधी • Awadhi
वह अम्बर जिसके जीवन का पावस उतर चुका है,चमक रही है धुली हुई जिसमें नीलिमा शरद की ।वह निरभ्र आकाश, जहाँ, सत्य ही, चन्द्रमा सी तुमतैर रही हो अपने ही शीतल प्रकाश-प्लावन से ,किरण रूप में मुझे समाहित किये हुए अपने में ।वह नभ, जहाँ गूढ़ छवि पर से अम्बर खिसक गया है,परम कांति की आभा में सब विस्मित, चकित खड़े हैं,अधर भूल कर तृषा और शोणित निज तीव्र क्षुधा को ।वह निरभ्र आकाश, जहाँ की निर्विकल्प सुषमा में,न तो पुरुष मैं पुरुष, न तुम नारी केवल नारी हो;दोनों हैं प्रतिमान किसी एक ही मूलसत्ता के,देह-बुद्धि से परे, नहीं जो नर अथवा नारी है ।ऊपर जो द्युतिमान, मनोमय जीवन झलक रहा है,उसे प्राप्त हम कर सकते हैं तन के अतिक्रमण सेतन का अतिक्रमण, यानी इन दो सुरम्य नयनों केवातायन से झांक देखना उस अदृश्य जगती कोजहाँ मृत्ति की सीमा सूनेपन में बिला रही हैतन का अतिक्रमण,यानी मांसल आवरण हटाकरआंखों से देखना वस्तुओं के वास्तविक हृदय कोऔर श्रवण करना कानों से आहट उन भावों कीजो खुल कर बोलते नहीं, गोपन इंगित करते हैंजो कुछ भी हम जान सके हैं यहाँ देह या मन सेवह स्थिर नहीं, सभी अटकल-अनुमान-सदृश लगता हैअत:, किसी भी भांति आप अपनी सीमा लंघित कर्अंतरस्थ उस दूर देश में हम सबको जाना हैजहाँ न उठते प्रश्न, न कोई शंका ही जगती है ।तुम अशेष सुन्दर हो, पर, हो कोर मात्र ही केवलउस विराट छवि की,जो, घन के नीचे अभी दबी हैअतिक्रमण इसलिये कि इन जलदॉ का पटल हटाकरदेख सकूँ , मधुकांतिमान सारा सौन्दर्य तुम्हारा ।मध्यांतर में देह और आत्मा के जो खाई हैअनुल्लन्घ्य वह नहीं, प्रभा के पुल से संयोजित हैअतिक्रमण इसलिये, पार कर इस सुवर्ण सेतु कोउद्भासित हो सकें भूतरोत्तर जग की आभा सेसुनें अशब्दित वे विचार जिनमें सब ज्ञान भरा हैऔर चुनें गोपन भेदॉ को, जो समाधि-कानन मेंकामद्रुम से, कुसुम सदृश, नीरव अशब्द झरते हैंयह अति-क्रांति वियोग नहीं अलिंगित नर-नारी कादेह-धर्म से परे अंतरात्मा तक उठ जाना हैयह प्रदान उस आत्म-रूप का जिसे विमुग्ध नयन सेप्रक्षेपित करता है प्रेमी पुरुष प्रिया के मन मेंमौन ग्रहण यह उन अपार शोभाशाली बिम्बों का,जो नारी से निकल पुरुष के मन में समा रहे हैंयह अति-क्रांति वियोग नहीं, शोणित के तप्त ज्वलन कापरिवर्तन है स्निग्ध, शांत दीपक की सौम्य शिखा मेंनिन्दा नहीं, प्रशस्ति प्रेम की, छलना नहीं,समर्पणत्याग नहीं, संचय; उपत्यकाओं के कुसुम-द्रुमों कोले जाना है यह समूल नगपति के तुंग शिखर परवहाँ जहाँ कैलाश-प्रांत में शिव प्रत्येक पुरुष हैऔर शक्तिदायिनी शिवा प्रत्येक प्रणयिनी नारी ।पर, कैसा दुसाध्य पंथ, कितना उड्डयन कठिन हैपहले तो मधु-सिक्त भ्रमर के पंख नहीं खुलते हैंऔर खुले भी तो उड़ान आधी ही रह जाती है ;नीचे उसे खींच लेता है आकर्षण मधुवन कादेह प्रेम की जन्म-भूमि है इस शैशव स्थली कीममता रखती रोक उसे अति दूर देश जाने सेबाधक है ये प्रेम आप ही अपनी उर्ध्व प्रगति का।

पुरुरवा और उर्वशी आकाश, वर्षा और धरती के रूपकों के सहारे अपने भावनात्मक मेल तथा भिन्नताओं को समझते हैं।

Work urvasi
Chapter तृतीय अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys V817
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीतृतीय अंक