Pad (पद) अवधी • Awadhi
ना, यों नहीं; अरे, देखो तो उधर, बड़ा कौतुक है,नगपति के उत्तुंग, समुज्ज्वल, हिम-भूषित शृगों परकौन नई उज्जवलता की तूली सी फेर रहा है?कुछ वृक्षो के हरित-मौलि पर, कुछ पत्तों से छनकरछँह देख नीचे मृगांक की किरणें लेट गई हैंओढ़े धूप-छम्ह की जाली ,अपनी ही निर्मिति की ।लगता है, निष्कम्प, मौन सारे वन-वृक्ष खड़े होंपीताम्बर, उष्णीष बान्धकर छायातप-कुट्टिम पर ।दमक रही कर्पूर धूलि दिग्बन्धुओं के आनन पर;रजनी के अंगो पर कोई चन्दन लेप रहा हैयह अधित्यका दिन में तो कुछ इतनी बडी नहीं थी?अब क्या हुआ कि यह अनंत सागर-समान लगती है?कम कर दी दूरता कौमुदी ने भू और गगन की?उठी हुई-सी मही, व्योम कुछ झुका हुआ लगता हैरसप्रसन्न मधुकांति चतुर्दिक ऐसे उमड़ रही है,मानो, निखिल सृष्टि के प्राणों में कम्पन भरने कोएक साथ ही सभी बाण मनसिज ने छोड़ दिये हों ।