Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवाहाँ समस्त आकाश दीखता भरा शांत सुषमा सेचमक रहा चन्द्रमा शुद्ध, शीतल, निष्पाप हृदय-साविस्मृतियाँ निस्तल समाधि से बाहर निकल रही हैंलगता है, चन्द्रिका आज सपने में घूम रही है ।और गगन पर जो असंख्य आग्नेय जीव बैठे हैंलगते हैं धुन्धले अरण्य में हीरों के कूपों-से ।चन्द्रभूति-निर्मित हिमकण ये चमक रहे शाद्वल में?या नभ के रन्ध्रों में सित पारावत बैठ गये हैं?कल्प्द्रुम के कुसुम, या कि ये परियों की आंखें हैं?