Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवाऋक्षकल्प झिलमिल भावों का, चन्द्रलिंग स्वप्नों कादिवस शत्रु, एकांत यामिनी धात्री है, माता है ।आती जब शर्वरी, पोंछती नहीं विश्व के सिर सेकेवल तपन-चिन्ह, केवल लांछन सफेद किरणों के;श्रमहारी, निर्मोघ, शांतिमय अपने तिमिरांचल मेंकोलाहल, कर्कश निनाद को भी समेट लेती हैतिमिर शांति का व्यूह, तिमिर अंतर्मन की आभा है,दिन में अंतरस्थ भावों के बीज बिखर जाते हैं;पर हम चुनकर उन्हें समंजस करते पुन: निशा मेंजब आता है अन्धकार, धरणी अशब्द होती है ।जो सपने दिन के प्रकाश में धूमिल हो जाते हैंया अदृश्य अपने सोदर, संकोचशील उडुओं-से,वही रात आने पर कैसे हमें घेर लेते हैंज्योतिर्मय, जाज्वल्यमान, आलोक-शिखाएँ बनकर!निशा योग-जागृति का क्षण है उदग्र प्रणय कीऐकायनिक समाधि; काल के इसी गरुत के नीचेभूमा के रस-पथिक समय का अतिक्रमण करते हैंयोगी बँधे अपार योग में, प्रणयी आलिंगन में ।समतामयी उदार शीतलांचल जब फैलाती है,जाते भूल नृपति मुकुटॉ को, बन्दी निज कड़ियों को;जग भर की चेतना एक होकर अशब्द बहती हैकिसी अनिर्वचनीय, सुखद माया के महावरण में ।साम्राज्ञी विभ्राट, कभी जाते इसको देखा हैसमारोह-प्रांगण में पहने हुए दुकूल तिमिर कानक्षत्रों से खचित, कूल-कीलित झालरें विभा कीगूँथे हुए चिकुर में सुरभित दाम श्वेत फूलों के?और सुना है वह अस्फुट मर्मर कौशेय वसन काजो उठता मणिमय अलिन्द या नभ के प्राचीरों परमुक्ता-भर,लम्बित दुकूल के मन्द-मन्द घर्षण से,राज्ञी जब गर्वित गति से ज्योतिर्विहार करती है?