Pad (पद) अवधी • Awadhi
निशा शांति का क्रोड़; किंतु, यह सुरभित स्फटिक-भवन मेंतब भी, कोई गीत ज्योति से मिला हुआ चलता हैयह क्या है? कौमुदी या कि तारे गुन-गुन गाते है?दृश्य श्रव्य बनकर अथवा श्रुतियों में समा रहा है?बजती है रागिनी सुप्त सुन्दरता की साँसॉ कीया अपूर्व कविता चिर-विस्मृत किसी पुरातन कवि कीगूँज रही निस्तब्ध निशा में निकल काल-गह्वर से?यह अगाध सुषमा, अनंतता की प्रशांत धारा में,लगता है, निश्चेत कहीं हम बहे चले जाते हैं ।