Pad (पद) अवधी • Awadhi
उर्वशीअतल, अनादि, अनंत, पूर्ण, बृंहित, अपार अम्बर मेंसीमा खींचे कहाँ? निमिष, पल, दिवस, मास, संवत्सरमहाकाश में टंगे काल के लक्तक-से लगते हैं ।प्रिय! उस पत्रक को समेट लो जिसमें समय सनातनक्षण, मुहुर्त, संवत, शताब्दि की बून्दों में अंकित है ।बहने दो निश्चेत शांति की इस अकूल धारा में,देश-काल से परे, छूट कर अपने भी हाथों से ।किस समाधि का शिखर चेतना जिस पर ठहर गई है?उड़ता हुआ विशिख अम्बर में स्थिर-समान लगता है ।