Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवारुको समय-सरिते! पल! अनुपल! काल-शकल! घटिकाओ!इस प्रकार, आतुर उड़ान भर कहाँ तुम्हें जाना है?कहीं समापन नहीं ऊर्ध्व-गामी जीवन की गति का,काल-पयोनिधि का त्रिकाल में कोई कूल नहीं हैकहीं कुंडली मार कर बैठ जाओ नक्षत्र-निलय मेंमत ले जाओ खींच निशा को आज सूर्य-वेदी पर ।रुको पान करने दो शीतलता शतपत्र कमल की;एक सघन क्षण में समेटने दो विस्तार समय का,एक पुष्प में भर त्रिकाल की सुरभि सूंघ लेने दो ।मिटा कौन? जो बीत गया, पीछे की ओर खड़ा है;जनमा अब तक नहीं, अभी वह घन के अन्धियाले मेंबैठा है सामने छन्न, पर, सब कुछ देख रहा है ।जिस प्रकार नगराज जानता व्यथा विन्ध्य के उर की,और हिमालय की गाथा विदित महासागर को,वर्तमान, त्यों ही, अपने गृह में जो कुछ करता है,भूत और भवितव्य, उभय उस रचना के साखी हैं ।सिन्धु, विन्ध्य, हिमवान खड़े हैं दिगायाम में जैसेएक साथ; त्यों काल-देवता के महान प्रांगण मेंभूत, भविष्यत, वर्तमान, सब साथ-साथ ठहरे हैंबातें करते हुए परस्पर गिरा-मुक्त भाषा में ।कहाँ देश, हम नहीं व्योम में जिसके गूँज रहे हैंकौन कल्प, हम नहीं तैरते हैं जिसके सागर में?महाशून्य का उत्स हमारे मन का भी उद्गम है,बहती है चेतना काल के आदि-मूल को छूकर ।

प्रकृति की छवियों के माध्यम से पात्रों की भावनाएँ, आकर्षण और वातावरण की कोमलता व्यक्त होती है।

Work urvasi
Chapter तृतीय अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys P717
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीतृतीय अंकप्रकृति