Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवाठीक-ठीक यह नहीं बता सकता हूँइतना ही है ज्ञात, तुम्हारे आते ही अंतर काद्वार स्वयं खुल गया और प्राणों का निभृत निकेतन्अकस्मात, भर गया स्वरित रंगों के कोलाहल से ।जब से तुम आई पृथ्वी कुछ अधिक मुदित लगती है;शैल समझते हैं, उनके प्राणों में जो धारा है,बहती है पहले से वह,कुछ अधिक रसवती होकरजब से तुम आई धरती पर फूल अधिक खिलते हैं,दौड़ रही कुछ नई दीप्ति सी शीतल हरियाली में ।सब हैं सुखी, एक नक्षत्रों को ऐसा लगता हैजैसे कोई वस्तु हाथ से उनके निकल गई हो ।

प्रकृति की छवियों के माध्यम से पात्रों की भावनाएँ, आकर्षण और वातावरण की कोमलता व्यक्त होती है।

Work urvasi
Chapter तृतीय अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys P713
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीतृतीय अंकप्रकृति