Pad (पद) अवधी • Awadhi
उर्वशीऔर मिले जब प्रथम-प्रथम तुम, विद्युत चमक उठी थीइन्द्रधनुष बनकर भविष्य के नीले अन्धियाले परतुम मेरे प्राणेश, ज्ञान-गुरु, सखा, मित्र, सह्चर हो;जहाँ कहीं भी प्रणय सुप्त था शोणित के कण-कण मेंतुमने उसको छेड़ मुझे मूर्छा से जगा दिया है ।प्राणों में शीतल शुचिता सद्य:प्रस्फुटित कमल की;लगता है ऋजु प्रभा हृदय में पुन: लौट आई हैभरी चुम्बनों की फुहार, कम्पित प्रमोद की अति सेजाग उठी हूँ मैं निद्रा से जगी हुई लतिका-सीप्रथम-प्रथम ही सुना नाद उद्गम पर बजते जल का,प्रथम-प्रथम ही आदि उषा की द्युति में भीग रही हूँ ।तन की शिरा-शिरा में जो रागिनियाँ बन्द पड़ी थीकौन तुम्हारे बिना उन्हें उन्मोचित कर सकता था?कौन तुम्हारे बिना दिलाता यह विश्वास हृदय को,अंतरिक्ष यह स्वयं भूमि है किसी अन्य जगती की,सम्मुख जो झूमते वृक्ष,वे वृक्ष नहीं बादल हैं?यह ज्योतिर्मय रूप? प्रकृति ने किसी कनक-पर्वत सेकाट पुरुष-प्रतिमा विराट निज मन के आकारों की,महाप्रान से भर उसको, फिर भू पर गिरा दिया है;स्यात्, स्वर्ग की सुन्दरियों, परियों को ललचाने को,स्यात्, दिखाने को, धरती जब महावीर जनती है,असुरों से वह बली, सुरों से भी मनोज्ञ् होता है ।