Pad (पद) अवधी • Awadhi
उफ री यह माधुरी! और ये अधर विकच फूलों-से!ये न्वीन पाटल के दल आनन पर जब फिरते हैं,रोम-कूप, जानें, भर जाते किन पीयुष कणों से!और सिमटते ही कठोर बाँहों के आलिंगन में,चटुल एक-पर-एक उष्ण उर्मियाँ तुम्हारे तन कीमुझमें कर संक्रमण प्राण उन्मत्त बना देती हैंकुसुमायित पर्वत-समान तब लगी तुम्हारे तन सेमैं पुलकित-विह्वल, प्रसन्न-मूर्च्छित होने लगती हूँकितना है आनन्द फेंक देने में स्वयं-स्वयं कोपर्वत की आसुरी शक्ति के आकुल आलोड़न में?