Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवाहाय, तृषा फिर वही तरंगों में गाहन करने की!वही लोभ चेतना-सिन्धु के अपर पार जाने काझम्प मार तन की प्रतप्त, उफनाती हुई लहर में?ठहर सकेगा कभी नहीं क्या प्रणय शून्य अम्बर पर?विविध सुरों में छेड़ तुम्हारी तंत्री के तारों को,बिठा-बिठा कर विविध भांति रंगों में, रेखाओं में,कभी उष्ण उर-कम्प, कभी मानस के शीत मुकुर में,बहुत पढ़ा मैने अनेक लोकों में तुम्हें जगाकर ।पर, इन सब से खुलीं पूर्ण तुम? या जो देख रहा हूँ,मायाविनि! वह बन्द मुकुल है, महासिन्धु का तट है?कहाँ उच्च वह शिखर, काल का जिस पर अभी विलय था?और कहाँ यह तृषा ग्राम्य नीचे आकर बहने कीपर्वत की आसुरी शक्ति के आकुल आलोड़न में?भ्रांत स्वयं या जान-बूझकर मुझको भ्रमा रही हो?

इस अंश में देह, मन, तप, प्रकृति और आत्मिक अनुभव के बीच संबंध पर विचार किया गया है।

Work urvasi
Chapter तृतीय अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys P718
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीतृतीय अंकअध्यात्म