Pad (पद) अवधी • Awadhi
उर्वशीभ्रांति नहीं, अनुभूति; जिसे ईश्वर हम सब कहते हैं,शत्रु प्रकृति का नहीं, न उसका प्रतियोगी, प्रतिबल है ।किसने कहा तुम्हें, परमेश्वर और प्रकृति, ये दोनोंसाथ नहीं रहते; जिसको भी ईश्वर तक जाना है,उसे तोड़ लेने होंगे सारे सम्बन्ध प्रकृति से;और प्रकृति के रस में जिसका अंतर रमा हुआ है,उसे और जो मिले, किंतु, परमेश्वर नहीं मिलेगा?किसने कहा तुम्हें, जो नारी नर को जान चुकी है,उसके लिए अलभ्य ज्ञान हो गया परम सत्ता का;और पुरुष जो आलिंगन में बाँध चुका रमणी को,देश-काल को भेद गगन में उठने योग्य नहीं है?ईश्वरीय जग भिन्न नहीं है इस गोचर जगती से;इसी अपावन में अदृश्य वह पावन सना हुआ है