Pad (पद) अवधी • Awadhi
माया कह क्यों मृषा मेटते हो अस्तित्व प्रकृति का?ये नदियाँ, ये फूल, वृक्ष ये और स्वयं हम-तुम भीशून्य मंच पर सत्वशील, जीवित, साकार खड़े हैं ।और यहाँ जो कुछ करते हैं उसकी गंध हवा मेंउड़ते-उड़ते दूर जन्म-जन्मांतर तक जाती है ।शिखरों में जो मौन, वही झरनों में गरज रहा है,ऊपर जिसकी ज्योति, छिपा है वही गर्त्त के तम में ।तब किस भय से भाग रहे नीचे की तिमिरपुरी से?शिखरों पर का कौन लोभ ऊपर को खींच रहा है?अन्धा हो जाता मनुष्य रवि की भी प्रखर प्रभा सेऔर किसी को अन्धियाले में भी सब कुछ दिखता है ।मुक्ति खोजते हो? पर,यह तो कहो कि किस बंधन से?ये प्रसून, यह पवन बन्ध है? या मैं बाँध रही हूँ?अच्छा, खुल जाओ प्रसून से, पवन और मुझसे भी;अब बोलो, मन पर जो बाकी कोई बन्ध नहीं है?बन्ध नियम,संयम, निग्रह, शास्त्रों की आज्ञाओं का?मोह मात्र ही नहीं सभी ऐसे विचार बन्धन हैंजो सिखलाते हैं मनुष्य को, प्रकृति और पर्मेश्वरदो हैं; जो भी प्रकृत हुआ, वह हुआ दूर ईश्वर से;ईश्वर का जो हुआ, उसे फिर प्रकृति नहीं पायेगी ।प्रकृति नहीं माया, माया है नाम भ्रमित उस धी का,बीचोंबीच सर्प-सी जिसकी जिह्वा फटी हुई है;एक जीभ से जो कहती कुछ सुख अर्जित करने को,और दूसरी से बाकी का वर्णन सिखलाती है