Pad (पद) अवधी • Awadhi
मन की कृति यह द्वैत, प्रकृति में, सचमुच द्वैत नहीं है ।जब तक प्रकृति विभक्त पड़ी है श्वेत-श्याम खण्डों मेंविश्व तभी तक माया का मिथ्या प्रवाह लगता हैकिंतु,शुभाशुभ भावों से मन के तटस्थ होते ही,न तो दीखता भेद, न कोई शंका ही रहती है ।राग-विराग दुष्ट दोनों, दोनों निसर्ग-द्रोही हैं ।एक चेतना को अजुष्ट संकोचन सिखलाता है;और दूसरा प्रिय, अभीष्ट सुख की अभिप्रेत दिशा मेंकहता है बल-सहित भावना को प्रसरित होने को ।दोनों विषम शांति-समता के दोनों ही बाधक हैं;दोनों से निश्चिंत चेतना को अभंग बहने दो ।करने दो सब कृत्य उसे निर्लिप्त सभी से होकर,लोभ, भीति, संघर्ष और यम, नियम, सयंमों से भी ।

द्वैत को मन की रचना बताया गया है; प्रकृति स्वयं विभाजन से अधिक एकता और निरंतरता का रूप है।

Work urvasi
Chapter तृतीय अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys M527
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीतृतीय अंक