Pad (पद) अवधी • Awadhi
जानें, क्यों तैराक चतुर तब भी प्रशांत धारा मेंचला-चलाकर हाथ-पाँव विक्षोभ व्यर्थ भरते हैं!कौन सिद्धि है जो मिलती संतरण-दक्ष साधक को,और नहीं मिलती अकाम जल में बहने वाले को?जिसे खिजता फिरता है तू,वह अरूप, अनिकेतनकिसी व्योम पर कहीं देह धर बैठा नहीं मिलेगा ।वह तो स्वयं रहा बह अपनी ही लीला-धारा में,कर्दम कहीं, कहीं पंकज बन, कहीं स्वच्छ जल बनकर ।उसे देखना हो तो आंखों को पहले समझा दे,श्वेत-श्याम एक ही रंग की युगपत संज्ञाएँ हैंऔर उसे छूना हो तो कह दे अपने हाथों से,भेद उठा दें शूल-फूल का, कमल और कर्दम का ।अर्थ खोजते हो जीवन का? लड़ी कार्य-कारण कीबहुत दूर तक बिछी हुई है पीछे अन्धियाले मेंचलो जहाँ तक भी, अतीत-गह्वर में, चरण-चरण पर,मात्र प्रतीक्षा-निरत प्रश्न मग में मिलते जाएंगे ।और, अंत में अनाख्येय जो आदि भित्ति आती है,परे झांकने को भी उसमें कहीं गवाक्ष नहीं है ।वर्तमान की कुछ मत पूछो,एक बूंद वह जल है,अभी हाथ आया, तुरंत फिर अभी बिखर जायेगा ।पढ़ा जाए क्या अर्थ काल के इस उड़ते अक्षर का?और भविष्यत के वन में ऐसा घनघोर तिमिर है,नहीं सूझता पंथ बुद्धि के दीपों की आभा मेंहार मान प्रज्ञा अपना सिर थाम बैठ जाती है ।वृथा यत्न इस अतल शून्य का तलस्पर्श करने कावृथा यत्न पढ़ने का कोई भेद उत्स पर जाकर ।कहीं न कोई द्वार न तो वातायन कहीं खुले हैं,हम हैं जहाँ, वहाँ जाने की कोई राह नहीं है ।किंतु, अर्थ को छोड़ जभी शब्दॉ की ओर मुड़ोगे,अकस्मात, यह शून्य ठोस रूपों से भर जाएगा ।देखोगे, सुनसान नहीं यह तो पूरी बस्ती हैनक्षत्रों की, नील गगन की, शैलों, सरिताओं की,लता-पत्र् की, हरियाली की, ऊषा की लाली की ।सभी पूर्ण, सब सुखासीन, सब के सब लीन क्रिया में,पूछे किससे? कौन, कहाँ से सृष्टि निकल आई है?अच्छा है, ये पेड़, पुष्प इसके जिज्ञासु नहीं हैं,हम हैं कौन, कहाँ से आए और कहाँ जाएंगे?सच में, यह प्रत्यक्ष जगत कुछ उतना कठिन नहीं है,जितना हो जाता दुरूह मन के भीतर जाने पर ।वैचारिक जितना विषण्ण रहता दुरूहताओं से,उतना खिन्न नहीं रहता है सहज मनुष्य प्रकृति का ।द्वन्द्व रंच भर नहीं कहीं भी प्रकृति और ईश्वर में,द्वन्द्वों का आभास द्वैतमय मानस की रचना है ।यह आभास नहीं टिकता, जब मनुज जान लेता हैअप्रयास अनुभवन प्रकृति का, सहज रीति जीवन की;क्योंकि प्रकृति औ पुरुष एक हैं, कोई भेद नहीं है ।जो भी है अवसर निसर्ग के, ईश्वर के भी क्षण हैंधर्म-साधना कहीं प्रकृति से भिन्न नहीं चलती है ।दृश्य, अदृश्य एक हैं दोनों, प्रकृति और ईश्वर मेंभेद गुणों का नहीं, भेद है मात्र दृष्टि का, मन का