Pad (पद) अवधी • Awadhi
और यहाँ यह काम-धर्म ही उज्जवल उदाहरण है ।काम धर्म, काम ही पाप है, काम किसी मानव कोउच्च लोक से गिरा हीन पशु-जंतु बना देता हैऔर किसी मन में असीम सुषमा की तृषा जगाकरपहुंचा देता उसे किरण-सेवित अति उच्च शिखर पर ।यह विरोध क्या है? कैसे दो फल एक ही क्रिया केएक अपर से, इस प्रकार, प्रतिकूल हुआ करते हैं?सोचा है, यह प्रेम कहीं क्यों दानव बन जाता है,और कहीं क्यों जाकर मिल जाता रहस्य-चिंतन से?काम नहीं, इस वैपरीत्य का भी मन ही कारण है ।मन जब हो आसक्त काम से लभ्य अनेक सुखों पर,चिंतन में भी उन्हीं सुखों की स्मृति ढोये फिरता है,विकल, व्यग्र, फिर-फिर, रस-मधु में अवगाहन करने कोस्नेहाकृष्ट नहीं, तो यत्नों से, छल से, बल से भी,तभी काम से बलात्कार के पाप जन्म लेते हैंतभी काम दुर्द्धर्ष, दानवी किल्विष बन जाता है ।काम-कृत्य वे सभी दुष्ट हैं, जिनके सम्पादन मेंमन-आत्माएँ नहीं, मात्र दो वपुस् मिला करते हैं;या तन जहाँ विरुद्ध प्रकृति के विवश किया जाता हैसुख पाने को, क्षुधा नहीं केवल मन की लिप्सा से;जहाँ नहीं मिलते नर-नारी उस सहजाकर्षण सेजैसे दो वीचियाँ अनामंत्रित आ मिल जाती हैं,पर, सुवर्ण की लोलुपता में छिपे-छिपे तस्कर सेएक दूसरे का आकुल सन्धान किया करते हैंतन का क्या अपराध? यंत्र वह तो सुकुमार प्रकृति का;सीमित उसकी शक्ति और सीमित आवश्यकता है ।यह तो मन ही है, निवास जिसमें समस्त विपदा का;वही व्यग्र, व्याकुल असीम अपनी काल्पनिक क्षुधा सेहाँक-हाँक तन को उस जल को मलिन बना देता है,बिम्बित होती किरण अगोचर की जिस स्वच्छ सलिल मेंजिस पवित्र जल में समाधि के सहस्रार खिलते हैं

काम-धर्म को उदाहरण बनाकर दिखाया गया है कि देह और प्रकृति का आकर्षण जीवन की मूल शक्तियों में है।

Work urvasi
Chapter तृतीय अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys O782
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीतृतीय अंक