Pad (पद) अवधी • Awadhi
तन का काम अमृत, लेकिन, यह मन का काम गरल है ।फलासक्ति दूषित कर देती ज्यों समस्त कर्मों को,उसी भाँति, वह काम-कृत्य भी दूषित और मलिन है,स्वत:स्फूर्त जो नहीं, ध्येय जिसका मानसिक क्षुधा कास्प्रयास है शमन; जहाँ पर सुख खोजा जाता हैतन की प्रकृति नहीं, मन की माया से प्रेरित होकरजहाँ जागकर स्वयं नहीं बहती चेतना उरों की,मन की लिप्सा के अधीन उसको जगना पड़ता है;या जब रसावेश की स्थिति में, किसी भाँति, जाने कोमन शरीर के यंत्रों को बरबस चालित करता है ।किंतु, कभी क्या रसावेश में कोई जा सकता है,बिना सहज एकाग्र वृत्ति के मात्र हाँक कर तन को?माँस-पेशियाँ नहीं जानती आनन्दॉ के रस को,उसे जानती स्नायु, भोगता उसे हमारा मन है,इसीलिए निष्काम काम-सुख वह स्वर्गीय पुलक है,सपने में भी नहीं स्वल्प जिस पर अधिकार किसी का ।नहीं साध्य वह तन के आस्फालन या संकोचन से;वह तो आता अनायास, जैसे बूँदें स्वाती कीआ गिरती हैं, अकस्मात, सीपी के खुले हृदय में ।लिया-दिया वह नहीं, मात्र वह ग्रहण किया जाता है ।और पुत्र-कामना कहो तो यद्यपि वह सुखकर है,पर, निष्काम काम का, सचमुच वह भी ध्येय नहीं है ।निरुद्देश्य, निष्काम काम-सुख की अचेत धारा में,संतानें अज्ञात लोक से आकर खिल जाती हैंवारि-वल्लरी में फूलों-सी, निराकार के गृह सेस्वयं निकल पड़ने वाली जीवन की प्रतिमाओं-सीप्रकृति नित्य आनन्दमयी है, जब भी भूल स्वयं कोहम निसर्ग के किसी रूप(नारी, नर या फूलों) सेएकतान होकर खो जाते हैं समाधि-निस्तल मेंखुल जाता है कमल, धार मधु की बहने लगती है,दैहिक जग को छोड़ कहीं हम और पहुंच जाते हैं,मानो मायावरण एक क्षण मन से उतर गया हो ।क्या प्रतीक यह नहीं, काम-सुख गर्हित, ग्राम्य नहीं है?वह भी ले जाता मनुष्य को ऊपर मुक्ति-दिशा मेंमन के माया-मोह-बन्ध को छुड़ा सहज पद्धति सेपर, खोजें क्यों मुक्ति? प्रकृति के हम प्रसन्न अवयव हैं;जब तक शेष प्रकृति, तब तक हम भी बहते जाएँगेलीलामय की सहज, शांत, आनन्दमयी धारा में।

तन का प्रेम अमृत जैसा सुख दे सकता है, जबकि मन में उलझा और अधूरा प्रेम विष के समान पीड़ा देता है।

Work urvasi
Chapter तृतीय अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys T521
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीतृतीय अंक