Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवाकुसुम और कामिनी बहुत सुन्दर दोनों होते हैंपर, तब भी नारियाँ श्रेष्ठ हैं कहीं कांत कुसुमों से,क्योंकि पुष्प हैं मूक और रूपसी बोल सकती है ।सुमन मूक सौन्दर्य और नारियाँ सवाक सुमन हैं ।किंतु, कहीं यदि शब्द फूटने लगें सुमुख पुष्पों से,और लगें करने प्रसून ये गहन-गूढ़ चिंतन भी,सब की वही दशा होगी, जो मेरी अभी हुई है ।यह प्रपात रसमयी बुद्धि का! यह हिलोर चिन्तन की!तुम्हें ज्ञात है, मैं बहते-बहते इसकी धारा मेंकिन लोकों, किन गुह्य नभों में अभी घूम आया हूँ?आदि-अंत कुछ नहीं सूझता, सचमुच ही, जीवन का;ग्रंथि-जाल का किसी काल-गह्वर में छोर नहीं है ।विधि-निषेध, सत्य ही स्यात्, जल पर की रेखाएं हैंकोई लेख नहीं उगता भीतर के अगम सलिल पर ।और ज्वार जो भी उठता ऊपर अवचेत-अतल से,विधि-निषेध का उस पर कोई जोर नहीं चलता है ।स्यात्, योग सायास उपेक्षा भर है इस स्वीकृति की,हम निसर्ग के बन्द कपाटॉ को न खोल सकते हैं;स्यात्, साधनाएं प्रयास हैं थकी हुई प्रज्ञा कोअन्वेषण में, किसी भांति भी, निरत किये रहने का ।सत्य, स्यात्, केवल आत्मार्पण, केवल शरणागति हैउसके पद पर, जिसे प्रकृति तुम, मैं ईश्वर कहता हूँ ।एक कर्म, अनुगमन मूक अविगत के संकेतों का,एक धर्म, अनुभवन निरंतर उस सुषमा, उस छवि काजो विकीर्ण सर्वत्र, केन्द्र बन तुम में झलक रही है ।

प्रकृति की छवियों के माध्यम से पात्रों की भावनाएँ, आकर्षण और वातावरण की कोमलता व्यक्त होती है।

Work urvasi
Chapter तृतीय अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys P712
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीतृतीय अंकप्रकृति