Pad (पद) अवधी • Awadhi
उर्वशीचन्द्रमा चला, रजनी बीती हो गया प्रात;पर्वत के नीचे से प्रकाश के आसन परआ रहा सूर्य फेंकते बाण अपने लोहित,बिंध गया ज्योति से, वह देखो, अरुणाभ शिखर ।हिम-स्नात, सिक्त वल्लरी-पुजारिन को देखो,पति को फूलों का नया हार पहनाती है,कुंजों में जनमा है कल कोई वृक्ष कहीं,वन की प्रसन्न विहगावलि सोहर गाती है ।कट गया वर्ष ऐसे जैसे दो निमिष गएप्रिय! छोड़ गन्धमादन को अब जाना होगा,इस भूमि-स्वर्ग के हरे-भरे, शीतल वन मेंजानें, कब राजपुरी से फिर आना होगा!कितना अपार सुख था, बैठे चट्टानों परहम साथ-साथ झरनों में पाँव भिगोते थे,तरु-तले परस्पर बाँहों को उपधान बनाहम किस प्रकार निश्चिंत छाँह में सोते थे!जाने से पहले चलो, आज जी खोल मिलेंनिर्झरी, लता, फूलों की डाली-डाली से,पी लें जी भर पर्वत पर का नीरव प्रकाश,लें सींच हृदय झूमती हुई हरियाली से ।

प्रकृति की छवियों के माध्यम से पात्रों की भावनाएँ, आकर्षण और वातावरण की कोमलता व्यक्त होती है।

Work urvasi
Chapter तृतीय अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys U716
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीतृतीय अंकप्रकृति