Pad (पद) अवधी • Awadhi
एक कोमल स्पर्श कोमल गीतों से भरी हुई ऊँगली का,तंत्री से नव निनद, नई झंकार उमड़ पड़ती है;धरती हो ये अरुण पुष्प-से पद जिस किसी दिशा में,जग उठते हैं नये पुंस कम्पित नव ईहाओं से ।तुम त्रिकाल-सुन्दरी, अमर आभा अखंड त्रिभुवन की,सभी युगों से, सभी दिशाओं से चल कर आई हो;इसीलिए, तुम विविध जन्म-कुंजों में पुलक जगाकरसभी दिशाओं, सभी युगों को पुन: लौट जाओगी ।एक पुष्प में सभी पुष्प, सब किरणें एक किरण मेंतुम सन्हित, एकत्र एक नारी में सब नारी हो ।प्रति युग की परिचिता, रसाकर्षण प्रति मंवंतर का,विश्व-प्रिया, सत्य ही, महारानी सब के सपनों की ।पर, दिगंत-व्यापिनी चन्द्रिका मुक्त विहरनेवालीव्योम छोड़कर सिमट गई जो मेरे भुज पाशों में;रस की कादम्बिनी, विचरती हुई अनंत गगन में,अकस्मात् आकर प्रसन्न जो मुझ पर बरस गई है,सो केवल सन्योग मात्र है? या इस गूढ़ मिलन केपीछे जन्म-जन्म की कोई लीला छिपी हुई है?जहाँ-जहाँ तुम खिलीं स्यात् मैं ही मलयानिल बनकरतुम्हें घेरता आया हूँ अपनी आकुल बाँहों मेंजिसके भी सामने किया तुम ने कुंचित अधरों को,लगता है, मैं ही सदैव वह चुम्बन-रसिक पुरुष था ।मेरी ही थी तपन जिसे फूलों के कुंज-भवन मेंजन्म-जन्म में तुम आलिंगन से हरती आई हो ।कल-कल्प में सुला प्रणय-उद्वेलित वक्षोजों परअश्रु पोंछती आई हो मेरे ही आर्त्त दृगों का ।जहाँ-जहाँ तुम रही, निष्पलक नयनों की आभा सेरहा सींचता मैं, आगे तुम जहाँ-जहाँ जाओगी,साथ चलूँगा मैं सुगन्ध से खिंचे हुए मधुकर-साया कि राहु जैसे विधु के पीछे-पीछे चलता है ।

कोमल स्पर्श और गीतात्मक स्मृतियाँ प्रेम के मधुर, नाजुक अनुभव को सामने लाती हैं।

Work urvasi
Chapter तृतीय अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys E217
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीतृतीय अंक