Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवाआवेशित उद्गार यही मर्मों का उद्घाटन है?हुआ स्रस्त कितना रहस्यमय अवगुंठन माया का?पर, रहस्य हट जाने पर भी रहीं रहस्यमयी तुम;मायावरण दूर कर देने पर भी तुम माया हो ।अब भी तो तुम दीप रहीं निष्कलुष आदि ऊषा-सी,शुभ्र वह्नि-सी जो अरणी से अभी-अभी फूटी हो;युग-युग की प्रेयसी हेम-सी जिसकी शुभ्र त्वचा परकहीं काल के स्पर्श याकि ऊँगली का दाग नहीं है ।