Pad (पद) अवधी • Awadhi
उर्वशीपर, क्या बोलूँ? क्या कहूँ?भ्रांति, यह देह-भाव ।मैं मनोदेश की वायु व्यग्र, व्याकुल, चंचल;अवचेत प्राण की प्रभा, चेतना के जल मेंमैं रूप-रंग-रस-गन्ध-पूर्ण साकार कमल ।मैं नहीं सिन्धु की सुता;तलातल-अतल-वितल-पाताल छोड़,नीले समुद्र को फोड़ शुभ्र, झलमल फेनांकुश में प्रदीप्तनाचती उर्मियों के सिर परमैं नहीं महातल से निकली ।मैं नहीं गगन की लतातारकॉ में पुलकित फूलती हुई,मैं नहीं व्योमपुर की बाला,विधु की तनया, चन्द्रिका-संग,पूर्णिमा-सिन्धु की परमोज्ज्वल आभा-तरंग,मैं नहीं किरण के तारों पर झूलती हुई भू पर उतरी ।मैं नाम-गोत्र से रहित पुष्प,अम्बर में उड़ती हुई मुक्त आनन्द-शिखाइतिवृत्तहीन,सौन्दर्य चेतना की तरंग;सुर-नर-किन्नर-गन्धर्व नहीं,प्रिय मैं केवल अप्सराविश्वनर के अतृप्त इच्छा-सागर से समुद्भूत ।कामना-तरंगों से अधीरजब विश्वपुरुष का हृदय-सिन्धुआलोड़ित, क्षुभित, मथित होकर,अपनी समस्त बड़वाग्निकण्ठ में भरकर मुझे बुलाता है,तब मैं अपूर्वयौवनापुरुष के निभृत प्राणतल से उठकरप्रसरित करती निर्वसन, शुभ्र, हेमाभ कांतिकल्पना लोक से उतर भूमि पर आती हूँ,विजयिनी विश्वनर को अपने उत्तुंग वक्षपर सुला अमित कल्पों के अश्रु सुखाती हूँ ।जन-जन के मन की मधुर वह्नि, प्रत्येक हृदय की उजियाली,नारी की मैं कल्पना चरम, नर के मन में बसने वाली ।विषधर के फण पर अमृतवर्त्ति ;उद्धत, अदम्य, बर्बर बल पररूपांकुश, क्षीण मृणाल-तार ।मेरे सम्मुख नत हो रहते गजराज मत्त;केसरी, शरभ, शार्दूल भूल निज हिंस्र भावगृह-मृग-समान निर्विष, अहिंस्र बनकर जीते ।मेरी भू-स्मिति को देख चकित, विस्मित, विभोरशूरमा निमिष खोले अवाक रह जाते हैं;श्लथ हो जाता स्वयमेव शिंजिनी का कसाव,संस्रस्त करों से धनुष-बाण गिर जाते हैं ।कामना-वह्नि की शिखा मुक्त मैं अनवरुद्ध,मैं अप्रतिहत, मैं दुर्निवार;मैं सदा घूमती फिरती हूँपवनान्दोलित वारिद-तरंग पर समासीननीहार-आवरण में अम्बर के आर-पार;उड़ते मेघों को दौड़ बाहुओं में भरती,स्वप्नों की प्रतिमाओं का आलिंगन करती ।विस्तीर्ण सिन्धु के बीच शून्य, एकांत द्वीप,यह मेरा उर ।देवालय में देवता नहीं, केवल मैं हूँ ।मेरी प्रतिमा को घेर उठ रही अगुरु-गन्ध,बज रहा अर्चना में मेरी, मेरा नुपूर ।मैं कला-चेतना का मधुमय, प्रच्छन्न स्त्रोत,रेखाओं में अंकित कर अंगों के उभारभंगिमा, तरंगित वर्तुलता, वीचियाँ, लहर,तन की प्रकांति अंगों में लिये उतरती हूँ ।पाषाणों के अनगढ़ अंगों को काट-छाँटमैं ही निविडस्तननता, मुष्टिमध्यमा,मदिरलोचना, कामलुलिता नारीप्रस्तावरण कर भंग,तोड़ तम को उन्मत्त उभरती हूँ ।भू-नभ का सब संगीत नाद मेरे निस्सीम प्रणय का है,सारी कविता जयगान एक मेरी त्रयलोक-विजय का है ।प्रिय मुझे प्रखर कामना-कलित, संतप्त, व्यग्र, चंचल चुम्बन,प्रिय मुझे रसोदधि में निमग्न उच्छल, हिल्लोल-निरत जीवन ।तारों की झिलमिल छाया में फूलों की नाव बहाती हूँ,मैं नैश प्रभा, सब के भीतर निश की कल्पना जगाती हूँ ।मादन सुगन्ध पवमान-दलित सन्ध्या-तन से उठनेवाली,नभ से अलिंगित कुमुद्वती चन्द्रिका-यामिनी मतवाली,कबरी के फूलों का सुवास, आकुंचित अधरों का कम्पन,परिरम्भ-वेदना से विभोर, कंटकित अंग, मधुमत्त नयन;दो प्राणों से उठने वाली वे झंकृतियाँ गोपन, मधुमय,जो अगुरु-धूम-सी हो जाती ऊपर उठ एक अपर में लय ।दो दीपों की सम्मिलित ज्योति, वह एक शिखा जब जगती है,मन के अगाध रत्नाकर में यह देह डूबने लगती है ।दो हृदयों का वह मूक मिलन, तन शिथिल, स्रस्त अतिशय सुख से,अलसित आंखें देखतीं न कोई शब्द निकलता है मुख से ।कितनी पावन वह रस-समाधि! जब सेज स्वर्ग बन जाती है,गोचर शरीर में विभा अगोचर सुख की झलक दिखाती है ।देवता एक है शयित कहीं इस मदिर शांति की छाया में,आरोहण के सोपान लगे हैं त्वचा, रुधिर में, काया में ।परिरम्भ पाश में बँधे हुए उस अम्बर तक उठ जाओ रे!देवता प्रेम का सोया है, चुम्बन से उसे जगाओ रे!चिंतन की लहरों के समान सौन्दर्य-लहर में भी है बल,सातों अम्बर तक उड़ता है रूपसी नारी का स्वर्णांचल ।जिस मधुर भूमिका में जन को दर्शन-तरंग पहुंचाती है,उस दिव्य लोक तक हमें प्रेम की नाव सहज ले जाती है ।ओ शून्य पवन में मुझे देख चुम्बन अर्पित करने वालो !सम्पूर्ण निशा मेरी छवि का उन्निद्र ध्यान धरने वालो!मैं देश-काल से परे चिरंतन नारी हूँ ।मै आत्मतंत्र यौवन की नित्य नवीन प्रभा,रूपसी अमर मैं चिर-युवती सुकुमारी हूँ ।तुम त्रिभुवन में अथवा त्रिकाल में जहाँ कहीं भी हो,अंतर में धैर्य धरो ।सरिता, समुद्र, गिरि, वन मेरे व्यवधान नहीं ।मैं भूत, भविष्यत, वर्तमान की कृत्रिम बाधा से विमुक्त;मैं विश्वप्रिया ।तुम पंथ जोहते रहो,अचानक किसी रात मैं आऊँगी ।अधरों में अपने अधरों की मदिरा उड़ेल,मैं तुम्हें वक्ष से लगायुगों की संचित तपन मिटाऊँगी ।

उर्वशी का दीर्घ वक्तव्य प्रेम, प्रकृति, देह और आत्मा के बीच संबंधों को खोलता है और उसके भीतर चल रहे द्वंद्व को व्यक्त करता है।

Work urvasi
Chapter तृतीय अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys U716
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीतृतीय अंक