Pad (पद) अवधी • Awadhi
पुरुरवासत्य मानकर कब समझा भिन्न तुम्हें सपने से?नारी कहकर भी कब मैने कहा, मानुषी हो तुम?अशरीरी कल्पना, देह धरने पर भी, आंखों सेरही झांकती सदा, सदा मुझको यह भान हुआ है,बांहों में जिसको समेटकर उर से लगा रहा हूँ,रक्त-मांस की मूर्त्ति नहीं,वह सपना है, छाया है ।छिपा नहीं देवत्व, रंच भर भी, इस मर्त्य-वसन मेंदेह ग्रहण करने पर भी तुम रही अदेह विभा-सी ।द्वाभा कहाँ? जहाँ भी ये युग चरण मंजु पड़ते हैं,तुम्हे घेरकर खुली मुक्त आभा-सी छा जाती है;और देखता हूँ मैं, जो अन्यत्र नहीं दिखता है ।तब भी हो गो धूलि कहीं तो उसका पटल हटाकरआज चाहता हूँ समग्र दर्शन मैं उस सपने का,शेष आयु के लिए जिसे निज दीपक बना चुका हूँकौन सत्य ऐसा कराल है, जिसके अनावरण सेअग्नि प्रकट होगी, मेरे ये लोचन जल जाएंगे,याकि अशनि-आघात घोर, मैं जिसको सह न सकूँगा?कहो मुक्त सब कुछ, समक्ष यह प्रतिमा अगर खड़ी है,मुझे भीति कुछ नहीं, प्रलय के भी वज्राघातों सेसह लूँगा अनिमेष देख्ते हुए तुम्हारे मुख को।