Pad (पद) अवधी • Awadhi
उर्वशीमैं मानवी नहीं, देवी हूँ; देवों के आनन परसदा एक झिलमिल रहस्य-आवरण पड़ा होता है ।उसे हटाओ मत, प्रकाश के पूरा खुल जाने से,जीवन में जो भी कवित्व है, शेष नहीं रहता है ।स्पष्ट शब्द मत चुनो, चुनो उनको जो धुन्धियाले हैं;ये धुँधले ही शब्द ऋचाओं में प्रवेश पाने परएक साथ जोड़ते अनिश्चित को निश्चित आशय से ।और जहाँ भी मिलन देखते हो प्रकाश-छाया का,वही निरापद बिन्दु मनुज-मन का आश्रय शीतल है ।सघन कुंज, गोधुली, चाँदनी, ये यदि नहीं रहें तोदिन की खुली धूप में कब तक जीवन चल सकता है?द्वाभा का वरदान, सभी कुछ अर्धस्फुट, झिलमिल है,स्वप्न स्वप्न से, हृदय हृदय से मिलकर सुख पाते हैंयदि प्रकाश हो जाए और जो कुछ भी छिपा जहाँ है,सब-के-सब हो जाएँ सामने खड़े नग्न रूपों में,कौन सहेगा यह भीषण आघात भेद विघटन का?इसीलिए कहती हूँ, अब तक जितना जान सके हो,उतना ही है अलम; और आगे इससे जाने पर,स्यात्, कुतुहल-शमन छोड़ कुछ हाथ नहीं आएगा ।और करूँगी क्या कहकर मैं शमित कुतुहल को भी?मैं अदेह कल्पना, मुझे तुम देह मान बैठे हो;मैं अदृश्य, तुम दृश्य देख कर मुझको समझ रहे होसागर की आत्मजा, मानसिक तनया नारायण की ।कब था ऐसा समय कि जब मेरा अस्तित्व नहीं था?कब आएगा वह भविष्य कि जिस दिन मैं नहीं रहूँगी?कौन पुरुष जिसकी समाधि में मेरी झलक नहीं है?कौन त्रिया, मैं नहीं राजती हूँ जिसके यौवन में?कौन लोक, कौधती नहीं मेरी ह्रादिनी जहाँ पर?कौन मेघ, जिसको न सेज मैं अपनी बना चुकी हूँ?कहूँ कौन सी बात और रहने दूँ कथा कहाँ की?मेरा तो इतिहास प्रकृति की पूरी प्राण-कथा है,उसी भांति निस्सीम, असीमित जैसे स्वयं प्रकृति है ।

प्रकृति की छवियों के माध्यम से पात्रों की भावनाएँ, आकर्षण और वातावरण की कोमलता व्यक्त होती है।

Work urvasi
Chapter तृतीय अंक
Language अवधी · Awadhi
meter मुक्तछंद
composer रामधारी सिंह 'दिनकर'
phonetic keys U716
meter not in enum true
Tags: रामधारी सिंह 'दिनकर'उर्वशीतृतीय अंकप्रकृति