अवधेस के द्वारे सकारे गई, सुत गोद के भूपति लै निकसे।अवलोकि हौं सोच-विमोचन को ठगि सी रही, जे न ठगे, धिक से॥तुलसी मन-रंजन रंजित-अंजन नैन सुखंजन-जातक से।सजनी ससि में समसील उभै नव-नील सरोरुह से विकसे॥१॥
राजा दशरथ के द्वार पर मैं आज सुबह गई, तो राजा लड़के को गोद में लेकर निकले। मैं चिंता से मुक्त करने वाले लड़के श्री रामचन्द्र को देखकर ठगी सी रह गई अर्थात मुग्ध हो गई, और क्यों न मुग्ध हो जाती? जो मुग्ध न हो उस पर धिक्कार है। हे तुलसी! उसके काजल लगे नैन, मन को प्रसन्न करनेवाले, अच्छे खंजन के बच्चे जैसे थे। जैसे है सजनी! चन्द्र के बराबर में दो नवीन नील कमल खिले हों।