पग नूपुर औ पहुँची करकंजनि, मंजु बनी मणिमाल हिये।नवनील कलेवर पीत झँगा झलकै, पुलकैं नृप गोद लिये॥अरविंद सो आनन, रूपमरंद अनंदित लोचन-भृंग पिये।मन माँ न बस्यौ अस बालकु जौ तुलसी जग में फलु कौन जिये?॥२॥
कमल से हाथों में कंगन और पैरों में घुँघरू थे और हृदय में उत्तम मणियों की माला पहने हुए, कोमल नीले अंग पीली वस्त्रों में झलकते थे। राजा गोद में लिये अति प्रसन्न हो रहे थे। उस बालक का मुख कमल सा था और सुंदरता के मकरन्द को आनंदित होकर नयन रूपी भौंरे पी रहे थे। यदि ऐसा बालक मन में न बसा, तो हे तुलसी! इस जग में जीने का क्या फल है?