तन की दुति स्याम सरोरुह, लोचन कंज की मंजुलताई हरैं।अति सुंदर सोहत धूरि भरे, छवि भूरि अनंग की दूरि धरैं॥दमकैं दँतियाँ दुति दामिनि ज्यों, किलकैं कल बाल-विनोद करैं।अवधेस के बालक चारि सदा तुलसी-मन-मंदिर में बिहरैं॥३॥
शरीर की ज्योति नील कमल की सुन्दरता को भी हरती थी, और नयन कमलों की शोभा को हरते थे। अति सुन्दर धूल-भरे शोभायमान थे और रूप में कामदेव की छवि को भी दूर रखते थे, अर्थात् उनकी शोभा कामदेव से भी बढ़कर थी। छोटे छोटे दाँत बिजली की ज्योति से चमकते थे, वे किलकारियाँ मार कर बाल-विनोद करते थे। ऐसे राजा दशरथ के चारों पुत्र तुलसी के मनरूपी मंदिर में सदा विहार करें।