काल कराल नृपालन्ह के धनुभंगु सुनै फरसा लिएँ धाए।लक्खनु रामु बिलोकि सप्रेम, महारिस तें फिरि आँखि दिखाए॥धीरसिरोमनि बीर बड़े, बिनयी बिजयी रघुनाथु सुहाए।लायक हे भृगुनायकु, से धनु-सायक सौंपि सुभायँ सिधाए॥२२॥(इति बालकाण्ड)
धनुष के टूटने का समाचार सुनकर, राजाओं के लिए भयंकर काल-रूप परशुरामजी फरसा लेकर दौड़े आये। पहले तो राम और लक्ष्मण को प्रेमपूर्वक देखा, किन्तु फिर महर्षि क्रोध में मुड़कर आँखें दिखलाने लगे। परन्तु धीरों में शिरोमणि, महान् वीर, विनम्र और विजयी श्रीरामजी उन्हें भले प्रतीत हुए। परशुरामजी योग्य पात्र थे, यही कारण है कि वे अपना धनुष-बाण सहज ही श्रीरामजी को सौंपकर वहाँ से चले गये। (इति बालकाण्ड)