Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
मखु राखिबे के काज राजा मेरे संग दए,दले जातुधान जे जितैया बिबुधेस के।गौतम की तीय तारी, मेटे अघ भूरि भार,लोचन-अतिथि भए जनक जनेस के॥चंड बाहुदंड-बल चंडीस-कोदंडु खंड्यौ,ब्याही जानकी, जीते नरेस देस-देस के।साँवरे-गोरे सरीर धीर महाबीर दोऊ,नाम रामु लखनु कुमार कोसलेस के॥२१॥

विश्वामित्रजी ने कहा — महाराज दशरथ ने यज्ञ की रखवाली के लिए इन्हें मेरे साथ भेजा है। इन्होंने उन राक्षसों को नष्ट किया जो इन्द्र को भी जीतनेवाले थे। इन्होंने गौतम की पत्नी अहिल्या का, उनके भारी पाप को मिटाकर, उद्धार किया, और यहाँ आकर राजा जनक के नेत्रों के अतिथि बने अर्थात् उनके प्रिय पात्र बने। यहाँ इन्होंने अपने प्रचंड भुजबल से शिवजी का धनुष तोड़ा और देश-देश के राजाओं को जीतकर जानकीजी से विवाह किया। साँवले और गोरे शरीरवाले, दोनों ही बड़े वीर और धीर हैं। इनके नाम राम और लक्ष्मण हैं, और ये महाराज दशरथ के पुत्र हैं।

Work Kavitavali
Chapter बालकाण्ड
Language अवधी · Awadhi
meter info ghanakshari
phonetic keys M272
Tags: कवितावलीतुलसीदासबाल काण्डपरशुराम-लक्ष्मण-संवाद