दानी बड़े तिहु लोकन में, जग जीवत नाम सदा जिनकौ लै।दीनन की सुधि लेत भली बिधि, सिद्ध करौ पिय मेरो मतो लै॥दीनदयाल के द्वार न जात सो, और के द्वार पै दीन ह्वै बोलै।श्री जदुनाथ के जाके हितू सो, तिहूँपन क्यों कन माँगत डोलै॥१०॥
पत्नी कहती है कि कृष्ण तीनों लोकों में सबसे बड़े दानी हैं और संसार उनका नाम लेकर जीता है। वे दीनों की सुध लेते हैं, इसलिए सुदामा को उसकी सलाह मानकर उनके पास जाना चाहिए। जिसका मित्र स्वयं यदुनाथ हो, उसका दूसरे लोगों के द्वार पर दीन बनकर थोड़ा-सा अन्न माँगना उचित नहीं लगता।