छत्रिन के पन जुद्ध-जुवा, सजि बाजि चढ़ै गजराजन ही।बैस के बानिज और कृसीपन, सुद्र को सेवन साजन ही।बिप्रन के पन है जु यही, सुख-संपति को कुछ काज नहीं।कै पढ़िबो कै तपोधन है, कन माँगत बाँभनै लाज नहीं॥११॥
सुदामा वर्णधर्म की परंपरागत धारणा समझाते हैं। क्षत्रिय का धर्म युद्ध, वैश्य का व्यापार और खेती तथा शूद्र का सेवा-कर्म माना गया है; उसी प्रकार ब्राह्मण का धर्म अध्ययन, अध्यापन और तप है। इसलिए ब्राह्मण को सुख-संपत्ति की चाह नहीं होनी चाहिए और भिक्षा माँगने में उसे लज्जा नहीं करनी चाहिए।