अग्निपथ
Back to Work अवधी (Awadhi)
पद १
हिंदी (Hindi)अग्निपथ! अग्निपथ! अग्निपथ!
वृक्ष हों भलें खड़े,
हों घने, हों बड़ें,
एक पत्र-छाँह भी माँग मत, माँग मत, माँग मत!
अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!
तू न थकेगा कभी!
तू न थमेगा कभी!
तू न मुड़ेगा कभी!—कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ!
अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!
यह महान दृश्य है—
चल रहा मनुष्य है
अश्रु-स्वेद-रक्त से लथपथ, लथपथ, लथपथ!
अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!
Contributors
𑂄𑂠𑂩𑂹𑂬 𑂫𑂩𑂹𑂧𑂰
सामुदायिक संरक्षण / Community Custodianship
इस अध्याय की अनुवाद स्थिति
Chapter Translation Coverage & Stewardship
यह अध्याय पूर्णतः अनूदित है! आप पाठ की प्रामाणिकता हेतु संशोधन या समीक्षा प्रस्तुत कर सकते हैं।
अनुवाद पूर्णता / Completion: 100% 1/1 छंद अनूदित