बसंती हवा

Back to Work अवधी (Awadhi)
♪ टेक
हवा हूँ, हवा मैं बसंती हवा हूँ।
पद १
सुनो बात मेरी - अनोखी हवा हूँ। बड़ी बावली हूँ, बड़ी मस्तमौला। नहीं कुछ फिकर है, बड़ी ही निडर हूँ। जिधर चाहती हूँ, उधर घूमती हूँ, मुसाफिर अजब हूँ।
पद २
न घर-बार मेरा, न उद्देश्य मेरा, न इच्छा किसी की, न आशा किसी की, न प्रेमी न दुश्मन, जिधर चाहती हूँ उधर घूमती हूँ।
♪ टेक
हवा हूँ, हवा मैं बसंती हवा हूँ।
पद ३
जहाँ से चली मैं जहाँ को गई मैं - शहर, गाँव, बस्ती, नदी, रेत, निर्जन, हरे खेत, पोखर, झुलाती चली मैं। झुमाती चली मैं!
♪ टेक
हवा हूँ, हवा मै बसंती हवा हूँ।
पद ४
चढ़ी पेड़ महुआ, थपाथप मचाया; गिरी धम्म से फिर, चढ़ी आम ऊपर, उसे भी झकोरा, किया कान में 'कू', उतरकर भगी मैं, हरे खेत पहुँची - वहाँ, गेंहुँओं में लहर खूब मारी।
पद ५
पहर दो पहर क्या, अनेकों पहर तक इसी में रही मैं! खड़ी देख अलसी लिए शीश कलसी, मुझे खूब सूझी - हिलाया-झुलाया गिरी पर न कलसी! इसी हार को पा, हिलाई न सरसों, झुलाई न सरसों,
♪ टेक
हवा हूँ, हवा मैं बसंती हवा हूँ।
पद ६
मुझे देखते ही अरहरी लजाई, मनाया-बनाया, न मानी, न मानी; उसे भी न छोड़ा - पथिक आ रहा था, उसी पर ढकेला; हँसी ज़ोर से मैं, हँसी सब दिशाएँ, हँसे लहलहाते हरे खेत सारे, हँसी चमचमाती भरी धूप प्यारी; बसंती हवा में हँसी सृष्टि सारी!
♪ टेक
हवा हूँ, हवा मैं बसंती हवा हूँ।

Contributors

Veer
सामुदायिक संरक्षण / Community Custodianship

इस अध्याय की अनुवाद स्थिति

Chapter Translation Coverage & Stewardship

यह अध्याय पूर्णतः अनूदित है! आप पाठ की प्रामाणिकता हेतु संशोधन या समीक्षा प्रस्तुत कर सकते हैं।

अनुवाद पूर्णता / Completion: 100% 11/11 छंद अनूदित