सुदामा चरित

कृष्ण-महिमा गान

Back to Work अवधी (Awadhi)
दोहा ८७
कामधेनु सुरतरू सहित, दीन्हीं सब बलवीर। जानि पीर गुरु बन्धु जन, हरि हरि लीन्हीं पीर॥८७॥
दोहा ८८
विविध भाँति सेवा करी, सुधा पियायो बाम। अति विनीत मृदु वचन कहि, सब पुरो मन काम॥८८॥
दोहा ८९
लै आयसु, प्रिय स्नान करि, सुचि सुगन्ध सब लाइ। पूजी गौरि सोहाग हित, प्रीति सहित सुख पाइ॥८९॥
दोहा ९०
षट्रस विविध प्रकार के, भोजन रचे बनाय। कंचन थार मंगाइ कै, रचि रचि धरे बनाय॥९०॥
दोहा ९१
कंचन चौकी डारि कै, दासी परम सुजानि। रतन जटित भाजन कनक, भरि गंगोदक आनि॥९१॥
दोहा ९२
घट कंचन को रतनयुत, सुचि सुगन्धि जल पूरि। रच्छाधान समेत कै, जल प्रकास भरपूरि॥९२॥
दोहा ९३
रतन जटित पीढ़ा कनक, आन्यो जेंवन काम। मरकत-मनि चौकी धरी, कछुक दूरि छबि धाम॥९३॥
दोहा ९४
चौकी लई मँगाय कै, पग धोवन के काज। मनि-पादुका पवित्र अति, धरी विविध विधि साज॥९४॥
दोहा ९५
चलि भोजन अब कीजिये, कह्यो दास मृदु भाखि। कृस्न कृस्न सानन्द कहि, धन्य भरी हरि साखि॥९५॥
दोहा ९६
बसन उतारे जाइ कै, धोवत चरन-सरोज। चौकी पै छबि देत यौं, जनु तनु धरे मनोज॥९६॥
दोहा ९७
पहिरि पादुका बिप्र बर, पीढ़ा बैठे जाय। रति ते अति छवि-आगरी, पति सों हँसि मुसकाय॥९७॥
दोहा ९८
बिबिध भाँति भोजन धरे, व्यंजन चारि प्रकार। जोरी पछिओरी सकल, प्रथम कहे नहिं पार॥९८॥
दोहा ९९
हरिहिं समर्पो कन्त अब, कहो मन्द हँसि बाम। करि घंटा को नाद त्यों, हरि समर्पि लै नाम॥९९॥
दोहा १००
अगिनि जेंवाय विधान सों, वैस्यदेव करि नेम। बली काढ़ि जेंवन लगे, करत पवन तिय प्रेम॥१००॥
दोहा १०१
बार बार पूछति प्रिया, लीजै जो रुचि होइ। कृस्न-कृपा पूरन सबै, अबै परोसौं सोइ॥१०१॥
दोहा १०२
जेंइ चुके, अँचवन लगे, करन हेतु विश्राम। रतन जटित पलका-कनक, बुनो सो रेशम दाम॥१०२॥
दोहा १०३
ललित बिछौना बिरचि कै, पाँयत कसि कै डोरि। राखे बसन सुसेवकनि, रुचिर अतर सों बोरि॥१०३॥
दोहा १०४
पानदान नेरे धर्यो भरि, बीरा छवि-धाम। चरन धोय पौढ़न लगे, करन हेतु विश्राम॥१०४॥
दोहा १०५
कोउ चँवर कोउ बीजना, कोउ सेवत पद चारू। अति विचित्र भूषन सजे, गज मोतिन के हारू॥१०५॥
दोहा १०६
करि सिंगार पिय पै गई, पान खाति मुसुकाति। कहौ कथा सब आदि तें, किमि दीन्हों सौगाति॥१०६॥
दोहा १०७
कही कथा सब आदि ते, राह चले की पीर। सोवत जिमि ठाढ़ो कियो, नदी गोमती तीर॥१०७॥
दोहा १०८
गये द्वार जिहि भाँति सों, सो सब करी बखानि। कहि न जाय मुख लाल सों, कृस्न मिले जिमि आनि॥१०८॥
दोहा १०९
कर गहि भीतर लै गए, जहाँ सकल रनिवास। पग धोवन को आपुही, बैठे रमानिवास॥१०९॥
दोहा ११०
देखि चरन मेरे चल्यो, प्रभु नयनन तें बारि। ताही सों धोये चरन, देखि चकित नर-नारि॥११०॥
दोहा १११
बहुरि कही श्री कृस्न जिमि, तन्दुल लीन्हें आप। भेंटे हृदय लगाय कै, मेटे भ्रम सन्ताप॥१११॥
दोहा ११२
बहुरि कही जेवनार सब, जिमि कीन्हीं बहु भाँति। बरनि कहाँ लगि को कहै, सब व्यंजन की पाँति॥११२॥
दोहा ११३
जा दिन अधिक सनेह सों, सपन दिखायो मोहिं। से देख्यो परतच्छ ही, सपन न निष्फल होहिं॥११३॥
दोहा ११४
बरनि कथा वहि विधि सबै, कह्यौ आपनो मोह। वृथा कृपानिधि भगत-हितु, चिदानन्द सन्दोह॥११४॥
सवैया ११५
साजे सब साज, बाजि गज राजत हैं, विविध रुचिर रथ पालकी बहल है। रतनजटित सुभ सिंहासन बैठिबे को, चौक कामधेनु कल्पतरूहू लहलहैं। देखि देखि भूषण वसन-दासि दासन के, सुख पाकसासन के लागत सहल है। सम्पति सुदामा जू को कहाँ लौं दई है प्रभु, कहाँ लौं गिनाऊँ जहाँ कंचन महल है॥११५॥
सवैया ११६
अगनित गज बाजि रथ पालकी समाज, ब्रजराज महाराज राजन-समाज के। बानिक विविध बने मंदिर कनक सोहैं, मानिक जरे से मन मोहें देवतान के। हीरा लाल ललित झरोखन में झलकत, किमि किमि झूमर झुलत मुकतान के। जानी नहिं विपति सुदामा जू की कहाँ गई, देखिये विधान जदुराय के सुदान के॥११६॥
सवैया ११७
कहूँ सपनेहूँ सुबरन के महल होते, पौरि मनि मण्डित कलस कब धरते। रतन जटित सिंहासन पर बैठिबे को, कब ये खबास खरे मौपे चौंर ढरते। देखि राजसामा निज बामा सों सुदामा कह्यो, कब ये भण्डार मेरे रतनन भरते। जो पै पतिवरता न देती उपदेश तू तो, एती कृपा द्वारिकेस मो पैं कब करते॥११७॥
दोहा ११८
पहरि उठे अम्बर रुचिर, सिंहासन पर आय। बैठे प्रभुता निरखि कै, सुर-पति रह्यो लजाइ॥११८॥
सवैया ११९
कै वह टूटि सी छानि हती, कहाँ कंचन के सब धाम सुहावत। कै पग में पनही न हती, कहँ लै गजराजहु ठाढ़े महावत। भूमि कठोर पै रात कटै, कहाँ कोमल सेज पै नींद न आवत। कैं जुरतो नहिं कोदो सवाँ, प्रभु के परताप तै दाख न भावत॥११९॥
दोहा १२०
धन्य धन्य जदुवंश-मनि, दीनन पै अनुकूल। धन्य सुदामा सहित तिय, कहि बरसहिं सुर फूल॥१२०॥

Contributors

Veer
सामुदायिक संरक्षण / Community Custodianship

इस अध्याय की अनुवाद स्थिति

Chapter Translation Coverage & Stewardship

यह अध्याय पूर्णतः अनूदित है! आप पाठ की प्रामाणिकता हेतु संशोधन या समीक्षा प्रस्तुत कर सकते हैं।

अनुवाद पूर्णता / Completion: 100% 34/34 छंद अनूदित