सुदामा चरित
पुनः गृह-आगमन
Back to Work अवधी (Awadhi)
सवैया ७०
वैसेइ राज-समाज बने, गज-बाजि घने, मन संभ्रम छायौ।
वैसेइ कंचन के सब धाम हैं, द्वारिके के महिलों फिरि आयौ।
भौन बिलोकिबे को मन लोचत, सोचत ही सब गाँव मँझायौ।
पूछत पाँड़े फिरैं सबसों, पर झोपरी को कहूँ खोज न पायौ॥७०॥
छप्पय ७१
देवनगर कै जच्छपुर, हौं भटक्यो कित आय।
नाम कहा यहि नगर को, सो न कहौ समुझाय।
सो न कहौ समुझाय, नगरवासी तुम कैसे।
पथिक जहाँ झंखहि तहाँ के लोग अनैसे।
लोग अनैसे नाहिं, लखौ द्विज देवनगर कै।
कृपा करी हरिदेव, दियौ है देवनगर कै॥७१॥
सवैया ७२
सुन्दर महल मनि-मानिक जटित अति,
सुबरन सूरज प्रकास मानों दे रह्यो।
देखत सुदामा को नगर के लोग धाए,
भरै अकुलाय जोई सोई पगै छूवै रह्यो।
बाँभनी कै भूषण विविध बिधि देखि कह्यो,
जहाँ हौं निकासो सो तमासो जग ज्वै रह्यो।
ऐसी दसा फिरी जब द्वारिका दरस पायो,
द्वारिका के सरिस सुदामापुर ह्वै रह्यो॥७२॥
दोहा ७३
कनक-दंड कर में लिये, द्वारपाल हैं द्वार।
जाय दिखायौ सबनि लै, या है महल तुम्हार॥७३॥
दोहा ७४
कह्यो सुदामा हँसत हौ, ह्वै करि परम प्रवीन।
कुटी दिखावहु मोहिं वह, जहाँ बाँभनी दीन॥७४॥
दोहा ७५
द्वारपाल सों तिन कही, कहि पठवहु यह गाथ।
आये विप्र महाबली, देखहु होहु सनाथ॥७५॥
दोहा ७६
सुनत चली आनन्द युत, सब सखियन लै संग।
किंकिनी नूपुर दुन्दुभि, मनहु काम चतुरंग॥७६॥
दोहा ७७
कही बाँभनी आइ कै, यहै कन्त निज गेह।
श्री जदुपति तिहुँ लोक में, कीन्ह प्रगट निजु नेह॥७७॥
दोहा ७८
हमें कन्त तुम जति कहो, बोलौ बचन सँभारि।
इन्हैं कुटी मेरी हुती, दीन बापुरी नारि॥७८॥
दोहा ७९
मैं तो नारि तिहारियै, सुधि सँभारिये कन्त।
प्रभुता सुन्दरता सबै, दई रुक्मिणी-कन्त॥७९॥
सवैया ८०
टूटी सी मड़ैया मेरी परी हुती याही ठौर,
तामैं परो दुख काटौं, कहाँ हेम-धाम री।
जेवर-जराऊ तुम साजे प्रति अंग-अंग,
सखी सोहै संग, वह छूछी हुती छाम री।
तुम तो पटंबर री ओढ़े किनारीदार,
सारी जरतारी, वह ओढ़े कारी कामरी।
मेरी वा पंडाइन तिहारी अनुहार ही पै,
विपदा सताई वह पाई कहाँ पामरी॥८०॥
सवैया ८१
ठाढ़ी पंडिताइन कहत मंजु भावन सों,
प्यारे परौं पाइन, तिहारोई यह घरू है।
आये चलि हरौं श्रम, कीन्हों तुम भूरि दुःख,
दारिद गमायो, यों हँसत गह्यो करू है।
रिद्धि-सिद्धि दासी करि दीन्हीं अविनासी कृस्न,
पूरन प्रकासी, कामधेनु कोटि बरू है।
चलो पति भूलो मति, दीन्हों सुख जदुपति,
सम्पति सो लीजिये समेत सुरतरू है॥८१॥
दोहा ८२
समझायो पुनि कन्त को, मुदित गई लै गेह।
अन्हवायो तुरतहिं उबटि, सुचि सुगन्ध मलि देह॥८२॥
दोहा ८३
पूज्यो अधिक सनेह सों, सिंहासन बैठाय।
सुचि सुगन्ध अम्बर रचे, बर भूषण पहिराय॥८३॥
दोहा ८४
सीतल जल अँचवाइ कै, पानदान धरि पान।
धर्यो आय आगे तुरत, छवि रवि प्रभा समान॥८४॥
दोहा ८५
झरहिं चौंर चहुँ ओर तें, रम्भादिक सब नारि।
पतिव्रता अति प्रेम सों, ठाढ़ी करै बयारि॥८५॥
दोहा ८६
स्वेत छत्र की छाँह, राज में शक्र समान।
बहन गज रथ तुरंग वर, अरु अनेक सुभ यान॥८६॥
Contributors
Veer
सामुदायिक संरक्षण / Community Custodianship
इस अध्याय की अनुवाद स्थिति
Chapter Translation Coverage & Stewardship
यह अध्याय पूर्णतः अनूदित है! आप पाठ की प्रामाणिकता हेतु संशोधन या समीक्षा प्रस्तुत कर सकते हैं।
अनुवाद पूर्णता / Completion: 100% 17/17 छंद अनूदित